29 Jan 2018
मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक दिल दहलाने वाला हादसा समाने आया है, जिसमें 32 वर्षीय युवक राजेश मारू को एमआरआई मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जहां एमआरआई मशीन की चपेट में आने से हाथ में पकड़ा हुआ ऑक्सीजन सिलिंडर खुल गया और पूरी गैस उसके पेट में चली गई। बताया जा रहा हैं कि गैस पेट में जाते ही राजेश गुब्बारे की तरह फूलने लगा और उसकी आंखें बाहर आ गईं,
23 Dec 2017
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मलखान सिंह अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सेवा दोनों के बंद होने की वजह से बीमार मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है... इस सम्बंध में मरीजों के परिजनों का कहना है कि मरीजों को दस दिन से अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अभी तक उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया।
12 Dec 2017
उत्तर प्रदेश के लोगों को अब इलाज को लिए प्रदेश से बाहर मेट्रो शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें...क्योंकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेदांता मेडिक्लिनिक की यूनिट का शुभारम्भ होने जा रहा है। सिकंदरबाग़ चौराहे पर स्थित इस यूनिट का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
20 Nov 2017
उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहें है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर इंद्रपाल द्वारा गलत दवा देने से भीम नगर निवासी दिलीप कुमार के 17 वर्षीय बेटे की हालत गम्भीर हो गई। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटे की हालत को लेकर जब उसने डॉक्टर इंद्रपाल से शिकायत की तो उसने कहा मेरे खिलाफ पुलिस में एफआईआर करा दो,
10 Oct 2017
जीवन नर्सिंग होम में इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं पंजाब के अमृतसर में नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अप्रशिक्षित लड़कियां डिलीवरी कर रही थीं जिससे महिला को अत्यधिक पीड़ा हुई और डिलीवरी से पहले ही मां और बच्चा दोनों ने ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर आरपी महापात्रा को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रामतीर्थ रोड पर बगीची एरिया में रहने वाले धनजंय ने बताया कि उसकी पत्नी ऊषा देवी नौ माह से गर्भवती थी। वह उसे लेकर पुतलीघर के जीवन नर्सिंग होम पहुंचा। धनजंय ने आरोप लगाया कि डॉ. आरपी महापात्रा ने अपने अस्पताल में 16-16 साल की लड़कियों को डिलीवरी का काम सौंपा है। इन लड़कियों ने डिलीवरी से पहले उनकी पत्नी को ग्लूकोज लगाया। तकरीबन आधे घंटे बाद उन्हें बताया गया कि मां और बच्चा दोनों की मौत हो चुकी है। धरने में शामिल हुए सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वरुण सरीन ने बताया कि जीवन नर्सिंग होम में यह पहली घटना नहीं है।
16 Jul 2017
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक स्वास्थ्य शिवर का आयोजन किया गया। बिछिया वॉर्ड नंबर अठ्ठारह में आयोजित किये गए इस स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त हेल्थ चेकअप किया गया साथ ही लोगों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस कैंप में लगभग पांच सौ लोगों ने शिरकत की। साथ ही कैंप में अंग्रेजी, होम्योपैथिक, दन्त और आयुर्वेद के डॉक्टर्स मौजूद रहे।
© 2016 All Rights Reserved | Expose India