फरीदाबाद में नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पेंटाज़ोसाइन के 21 इंजेक्शन बरामद; एनडीपीएस में केस दर्ज

फरीदाबाद। एवीटीएस-1 सिकरौना फरीदाबाद की टीम ने प्रतिबंधित पेंटाज़ोसाइन के 21 इंजेक्शन सहित एक आरोपी को आसियाना फ्लैट सेक्टर-62 के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 6 अप्रैल को क्राईम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदीप निवासी गांव उसरी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल सेक्टर-65 फरीदाबाद को 21 इंजेक्शन पेंटाज़ोसाइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आदर्श नगर थाना में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह 40 इंजेक्शन, 4000 रुपये में आजमगढ से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ बेच दिये थे। जिसको मानीनय न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

में क्राइम ब्रांच एवीटीएस-1 सिकरौना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-62 स्थित आसियाना फ्लैट के पास से दबोचा, जिसके पास से पेंटाज़ोसाइन के 21 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 अप्रैल को क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी संदीप, निवासी गांव उसरी, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में सेक्टर-65 फरीदाबाद में रह रहा था, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह आजमगढ़ से 40 इंजेक्शन करीब 4000 रुपये में खरीदकर लाया था, जिनमें से कुछ इंजेक्शन वह पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे और पूछताछ कर नशीले पदार्थों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *