स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और युवाओं को खेलों से जोड़ने पर बनी सहमति

गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भाजपा प्रवक्ता सुशीला कटारिया ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक अस्पतालों की आवश्यकता, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राव इंद्रजीत सिंह जी ने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है, इसलिए स्वास्थ्य और खेल दोनों पर समान रूप से ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर अग्रसर करने, ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, फिट इंडिया और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
मुलाकात के दौरान प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी स्वास्थ्य से जोड़ते हुए चर्चा की गई। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध जल और हरियाली को बेहतर स्वास्थ्य का आधार बताते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण अभियानों को गति देने पर सहमति बनी।इस दौरान राव इंद्रजीत सिंह जी ने पार्टी स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” है और हर कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए समर्पित है।साथ ही, उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश स्वास्थ्य, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य और फिटनेस को जन आंदोलन बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
राव इंद्रजीत सिंह जी के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से दक्षिण हरियाणा में स्वास्थ्य, खेल और विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है, जो आने वाले समय में क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।अंत में, भाजपा प्रवक्ता सुशीला कटारिया ने उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।