प्रिंसिपल शशि सर के निलंबन पर छात्राओं का हंगामा, 2 दिन से हंगामा जारी

डीईओ ने छात्राओं से की बातचीत, लेकिन नहीं मानी मांग

शि सर का निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करतीं केसीडी बालिका विद्यालय की छात्राएं
शशि सर का निलंबन रद्द करने की मांग पर छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च।

डिजिटल डेस्क, झुमरी तिलैया। कोडरमा के केसीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल शशि सर के निलंबन को लेकर छात्राओं का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्राओं ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और निलंबन रद्द कर उन्हें दोबारा स्कूल में योगदान देने की मांग उठाई। विरोध के बीच छात्राओं ने स्कूल से बाजार तक पैदल मार्च भी निकाला।

छात्राओं का गुस्सा फूटते ही यह बात शहर में आग की तरह फैल गई और इसको लेकर मीडिया भी मौके पर पहुंच गया। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। छात्राएं लगातार यही बात दोहरा रही हैं कि प्रभारी प्रिंसिपल को वापस बहाल किया जाए।

शशि सर के निलंबन के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन

केसीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल शशि सर के निलंबन का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। छात्राओं ने दूसरे दिन भी स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शशि सर के पदस्थापन के बाद विद्यालय में पढ़ाई का स्तर सुधरा है और परीक्षा परिणाम भी बेहतर हुए हैं।

छात्राओं के मुताबिक, ऐसे में प्रभारी प्रिंसिपल को निलंबित करना गलत फैसला है। वे लगातार उनका निलंबन रद्द करने और उन्हें दोबारा स्कूल में योगदान करने देने की मांग कर रही हैं।

डीईओ ने छात्राओं से की बातचीत, लेकिन नहीं मानी मांग

छात्राओं के हंगामे की सूचना मिलने पर डीईओ भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। बातचीत के बाद भी विरोध समाप्त नहीं हुआ और छात्राओं ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। छात्राओं की डीईओ से काफी देरतक बातचीत चली हालांकि प्रभारी प्रिंसिपल को बहाल करने को लेकर प्रदर्शनकारी छात्राओं को कोई ठीस आश्वासन नहीं मिला।

शि सर का निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करतीं केसीडी बालिका विद्यालय की छात्राएं
शशि सर का निलंबन रद्द करने की मांग पर छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च।

स्कूल से बाजार तक निकाला विरोध मार्च

डीईओ से बातचीत होने के बाद भी जब छात्राओं को कोई आश्वासन नहीं मिला तो एक बार फिर वो प्रदर्शन में शामिल हो गईं। प्रदर्शन में स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और शशि सर को बहाल करो के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने स्कूल से मार्च शुरू किया और यह मार्च स्कूल से होता हुआ बाजार की ओर बढ़ गया। छात्राओं ने पैदल विरोध मार्च शुरू कर दिया और ।

वहीं, काफी हंगामे के बाद भी जब छात्राओं को विरोध शांत नहीं हुआ तो स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना डीईओ को दी। कुछ ही देर बाद डीईओ छात्राओं से बातचीत के लिए स्कूल पहुंची हालांकि प्रिसिंपल को बहाल करने के लिए कोई बात नहीं की। वहीं कुछ छात्राएं विद्यालय के मुख्य गेट पर ही डटी रहीं। वे डीईओ के बाहर आने का इंतजार करती रहीं।

इस तरह प्रभारी प्रिंसिपल के निलंबन को लेकर विद्यालय में दूसरे दिन भी विरोध और हंगामे की स्थिति बनी रही।

शि सर का निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करतीं केसीडी बालिका विद्यालय की छात्राएं
शशि सर का निलंबन रद्द करने की मांग पर छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च।

शिक्षा विभाग के फैसले पर टिकी छात्राओं की नजर

छात्राओं की मांग है कि शशि सर का निलंबन रद्द किया जाए और उन्हें फिर से विद्यालय में योगदान करने दिया जाए। अब लगातार दूसरे दिन हुए विरोध प्रदर्शन के बाद यह देखना अहम होगा कि शिक्षा विभाग छात्राओं की मांग पर क्या फैसला लेता है।

आगे का सवाल: शशि सर के निलंबन को लेकर छात्राओं का विरोध जारी है। अब सबकी नजर शिक्षा विभाग के अगले कदम पर है। (Amar Bharti)

एक नज़र इन पर भी डालें

जंतर-मंतर प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट सख्त, उच्चस्तरीय समिति को 1 महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश

6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR का एलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *