ईरान का दावा: F-35 फाइटर जेट गिराया, अमेरिकी पायलट हिरासत में

ईरान ने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से सेंट्र्ल ईरान में इस घटना को अंजाम देने की ख़बर सामने आई है। ईरान ने जेट के मलबे की तस्वीरें जारी हैं. आईआरजीसी ने शुक्रवार को घोषणा कर जेट लैकेनहेथ स्क्वाडन को मार गिराने का दावा किया.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी तसनिम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के पास एक अमेरिकी फाइटर जेट को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने F-35 लड़ाकू विमान पर हमला किया, जिसके बाद पायलट को इजेक्ट होना पड़ा। बताया जा रहा है कि पायलट ईरानी जमीन पर उतर गया और भागने की कोशिश की।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इससे पहले ही ईरानी सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया।

हालांकि, इस घटना को लेकर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह मौजूदा संघर्ष में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

वहीं, इज़रायल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय हालात को और ज्यादा विस्फोटक बना सकती हैं।

फिलहाल यह दावा केवल ईरानी मीडिया पर आधारित है और स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन यदि इसकी पुष्टि होती है, तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर कूटनीतिक और सैन्य प्रभाव डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *