उत्तर भारत में अलर्ट; दिल्ली-यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

नई दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम ने करवट ले ली है, जिससे तापमान में गिरावट और बारिश का दौर जारी है।

आज भी बारिश-ओलोंवृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दोपहर और शाम के समय इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है।

फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित

लगातार हो रही बारिश और ओलों के कारण गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। कटाई के समय आई इस बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रशासन ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम का यह बदला हुआ रुख आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे किसानों और आम जनजीवन दोनों पर असर पड़ने की आशंका है।

इन राज्यों में बारिश संभावना

वहीं, आज भी उत्तर भारत के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दोपहर और शाम के समय इन क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *