बीजेपी संकल्प पत्र: ‘सोनार बांग्ला’ की दिशा में एक ठोस रोडमैप, महिलाओं-युवाओं को ₹3000, UCC 6 माह में

5 वर्षों में 1 करोड़ नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, घुसपैठ पर ‘डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट’ नीति, ज़ीरो टॉलरेंस

कोलकाता, 10 अप्रैल 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इसे ‘भरोसा का संकल्प’ और ‘सोनार बांग्ला’ की दिशा में एक ठोस रोडमैप बताते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर हमला बोला।शाह ने कहा कि TMC के 15 साल के शासन को बंगाल के लिए ‘अंधकार युग’ और ‘डर का राज’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • राज्य में भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गई, सिंडिकेट राज और कट-मनी की संस्कृति हावी हो गई।
  • कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, राजनीतिक हिंसा आम हो गई।
  • घुसपैठियों को संरक्षण मिला, तुष्टिकरण राजनीति चरम पर पहुंच गई।
  • उद्योग पलायन कर गए और बंगाल विकास के बजाय ‘उद्योगों का कब्रिस्तान’ बन गया।
  • महिलाओं और युवाओं की उम्मीदें टूट गईं।

शाह ने जोर देकर कहा, “यह चुनाव ‘भय बनाम विश्वास’ और ‘अराजकता बनाम सुशासन’ के बीच है। भाजपा सत्ता में आई तो बंगाल को TMC के आतंक और भ्रष्टाचार से मुक्त कर ‘विकसित बंगाल’ बनाएगी।”

बीजेपी के प्रमुख 15 सूत्री वादे (मुख्य बिंदु):

  • हर महिला के खाते में ₹3000 मासिक सहायता (1 से 5 तारीख के बीच क्रेडिट)
  • बेरोजगार स्नातक युवाओं को ₹3000 मासिक ‘युवा साथी’ सहायता
  • सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का DA बकाया 45 दिनों में चुकाना
  • 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करना
  • सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर Uniform Civil Code (UCC) लागू
  • घुसपैठ पर ‘डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट’ नीति और जीरो टॉलरेंस
  • गाय तस्करी, बालू-कोयला-खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, महिला-only पुलिस बटालियन और दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड
  • 5 वर्षों में 1 करोड़ नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
  • भ्रष्टाचार की जांच – TMC के 15 साल के सभी मामलों की जांच, दोषियों को जेल
  • कैंसर स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीन महिलाओं के लिए मुफ्त
  • आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं को मजबूत करना
  • परीक्षा पेपर लीक पीड़ित छात्रों को 5 साल की आयु छूट

शाह ने बताया कि यह संकल्प पत्र बंगाल के लगभग एक करोड़ लोगों से सुझाव लेकर तैयार किया गया है और यह राज्य को ‘निराशा से विकास’ की ओर ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *