बिहार में 56 साल का टूटेगा मिथक, कर्पूरी ठाकुर के बाद सम्राट चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम से सीएम

मंत्रिमंडल पर बाद में होगा फैसला, सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू के 2 डिप्टी सीएम लेंगे शपथ

बिहार: बिहार की राजनीति में एक युग का अंत कहा जा सकता है. जैसे ही नीतीश कुमार ने राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण की वैसे ही बिहार की राजनीति का समीकरण बदलना शुरू हो गया. अनुमान के मुताबिक सम्राट चौधरी को ही सत्ता मिलती थी क्योंकि बीजेपी की विचार धारा से उनकी कैमिस्ट्री सटीक बैठती है. सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम से सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया और सूत्रों के मुताबिक ये माना जा रहा है कि बुधवार सुबह सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. और जेडीयू के 2 डिप्टी सीएम बिजेन्द्र यादव और विजय चौधरी लेंगे शपथ हालांकि अभी मंत्रियों को लेकर सहमति नहीं बनी है लेकिन जल्द ही उस पर भी किसी न किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

हालांकि सम्राट चौधरी को अभी बहुमत साबित करना होगा, इसके बाद ही वे मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के पुराने मंत्रियों को शामिल होने का मौका मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्यों में विधानसभा चुनाव के 4 मई के नतीजे के बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. फिलहाल सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. बुधवार को सम्राट चौधरी दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ग्रहण करेंगे. अब देखना यह है कि अध्यक्ष का पद बीजेपी या जेडीयू में कौन हासिल कर पाता है. वर्तमान में यह पद बीजेपी के प्रेम कुमार इस पद पर काबिज हैं.

यहां यह भी दिलचस्प है कि बीजेपी ने कई राजनीतिक मिथक तोड़े हैं. उत्तराखंड में हर पांच साल में सरकार बदलना हो या महाराष्ट्र में उलट-फेर, दिल्ली की बात हो या उत्तर प्रदेश में नोएडा आगमन से मुख्यमंत्रियों की टोटके वाली बात, बीजेपी ने सारे मिथक धता बताते हुए सरकार बनाई और अब बिहार में भी 56 साल पुराना मिथक टूटने जा रहा है जिसमें अबतक माना जाता रहा है कि जो डिप्टी सीएम बना, वो सीएम नहीं बनता. अब ऐसे में सम्राट चौधरी उस मिथक को चकनाचूर करते नज़र आएंगे और कर्पूरी ठाकुर के बाद डिप्टी सीएम से सीएम बनने वाले वह दूसरे राजनेता बनेंगे. फिलहाल 15 अप्रैल 2026 की तारीख राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है और बीजेपी के लिए इससे ज्यादा सुकून देने वाली खबर फिलहाल और कोई नहीं हो सकती. यानि बिहार पर भी अब केसरिया रंग चढ़ने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *