मिर्जापुर: नागरिक आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में परीक्षाएं संपन्न कराना उद्देश्य

मिर्जापुर। नागरिक आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों एवं पुलिस बल को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति एवं अनुशासन का माहौल बना रहा और अभ्यर्थियों ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *