लखनऊ: नाबालिग से कथित गैंगरेप, 5 हिरासत में


लखनऊ: आशियाना थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी बारिश से बचने के लिए एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में रुकी थी, जहां पांच युवकों पर उसके साथ गलत कृत्य करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पांचों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर गई है.