चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव मिलने के बाद हत्या की जताई थी आशंका, पुलिस-ग्रामीणों में हुई थी झड़प

फर्रुखाबाद:– जनपद के चाचूपुर जटपुरा में विगत दिनों एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और उसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए थे, उपरोक्त घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि उपरोक्त घटना का भौतिक सत्यापन करने एवं पीड़ित शोक संतृप्त परिवार से मिलने हेतु पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रतिनिधि मण्डल नियुक्त कर भेजने का निर्णय लिया। उसी क्रम में आज जिला कार्यालय पर प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य एकत्रित हुए लेकिन प्रशासन ने जिला कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगाकर सभी को रोक लिया।
इस दौरान जिला कार्यालय में काफी गहमागहमी रही, करीब एक 1 घंटे तक सपा नेताओं एवं क्षेत्राधिकारी में बातचीत होती रही, सपा नेता घटना स्थल पर जाने पर अड़े रहे, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से फोन पर वार्ता की और सभी नेताओं के अपने कार्यालय बुला लिया और फिर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदेश कार्यालय से नामित प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सिटी के साथ भारी पुलिस बल की कड़ी निगरानी में सिर्फ नामित सदस्य ही पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच पाए।
सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान पाया कि मृतक व्यक्ति के परिवार की तहरीर भी पुलिस को नहीं मिल पाई है सपा नेताओं ने अपने सामने ही पीड़ित परिवार की तहरीर क्षेत्राधिकारी को दिलवाई एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष तरीके से जांच होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी/प्रदेश सचिव डॉ0 नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमृतपुर/प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, जिला सचिव विनीत परमार, विधानसभा प्रभारी सदर पवन कठेरिया, वरिष्ठ नेता रामशरण कठेरिया, सभासद मुदस्सिर खां, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अरविंद कश्यप, जिला अध्यक्ष सयुस शिवम यादव आदि अन्य सैकड़ों पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।