केसरवानी महासम्मेलन में राज केसरी अध्यक्ष, रूद्र केसरी बने महामंत्री

महापौर गणेश केसरवानी ने शिक्षा व एकजुटता पर दिया जोर, 25 मेधावी बच्चे सम्मानित

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। केसरवानी वैश्य युवा सभा के तत्वावधान में आयोजित हुए केसरवानी महासम्मेलन के अंतर्गत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आदर्श बाल विद्या मंदिर में आयोजित हुए इस महासम्मेलन में नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और समाज के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता, चेयरमैन कोरांव ओमप्रकाश केसरी, संदीप केसरी, निशु केसरी व राजीव केसरी ने समाज के इष्ट देवता ऋषि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह से पूर्व केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी संदीप केसरी, धीरज केसरी व राजेश केसरी तथा चुनाव पर्यवेक्षक अनिल केसरी और निशु केसरी की देखरेख में हुए चुनाव में राज केसरी को 74, सचिन केसरवानी को 22 व सुमित केसरी को 16 मत मिले। बहुमत से राज केसरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज केसरी के साथ महामंत्री रूद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष आदित्य केसरी, संगठन मंत्री विजय केसरी, मीडिया प्रभारी विकास केसरवानी, उपाध्यक्ष आयुष केसरी, उपाध्याय रवि शंकर, उपाध्यक्ष विष्णु केसरवानी, मंत्री चमन केसरवानी, मंत्री हिमांशु, मंत्री कुमार जी, मंत्री सतीश व मंत्री अभिनव को नियुक्त किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संरक्षक मंडल में संदीप केसरी, राजीव केसरी, राजेश केसरी, गोपाल केसरी तथा सलाहकार समिति में निशु केसरी, पवन, धीरज, श्याम बाबू, सुधीर व अनिल को शामिल किया गया।

समारोह में समाज के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों सहित संरक्षक व सलाहकार टीम को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि बेटा-बेटी दोनों के शिक्षित होने से ही समाज का विकास संभव है। अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, चेयरमैन ओमप्रकाश केसरी, रोहित केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी व आशीष केसरवानी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर क्षेत्र में आगे आना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश केसरी राजू ने तथा संचालन धीरज केसरी व विकास केसरी ने किया।इस अवसर पर भोलानाथ केसरवानी, नीशू केशरी, गोपाल, आंशू केशरी, आशीष केशरी, पवन केशरी, हरिओम, नक्कू, रामचंद्र, सुभाष, संतोष केसरवानी, कैलाश केशरी, मनोज, मनीष केसरी, अभिषेक केसरी व सत्यम केशरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *