अधिकतम तापमान 45 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है. 19 मई की राजधानी और आस-पास के इलाकों में लू और झुलसा देने वाली गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है. दोपहर के समय सूरज आग उगल रहा है.
आईएमडी ने 19 र 20 मई को लू का अलर्ट जारी किया है. दिन के समय समय करीब 40 किलोमीटर की गति से गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई जो कि साफ देखने को मिल रहा है. पारा हाई है और सड़कें आग उगल रही हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन ही नहीं रात में भी गर्मी का असर बना रहेगा.
भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह तेज़ धूप और दोपहर को लू के थपेड़े मुश्किल हालात बना रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे समय में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का ख़तरा बढ़ जाता है इसलिए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत का खास ध्यान रखें.
वायु गुणवत्ता में पहले से सुधार लेकिन सामान्य नहीं
दिल्ली में सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि जहरीली हवा भी बैचैनी बढ़ा रही है. दिल्ली का एक्यूआई स्तर 117 दर्ज किया गया है जिसे खराब श्रेणी माना जाता है. पीएम 2.5 का स्तर 44 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम10 का स्तर 61 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर का रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.
विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और शरीर में पानी की मात्रा उचित रखें. हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव करें. फिलहाल अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है और ऐसे हालात बने रहेंगे.