टेक्नोलॉजी के साथ आध्यात्मिकता का संगम: DTU में मेडिटेशन सेंटर शुरू

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए DTU में नया मेडिटेशन सेंटर, संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने किया उद्घाटन

दिल्ली, 9 अप्रैल 2026: विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में ‘साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी मेडिटेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया। यह सेंटर छात्रों में मेडिटेशन, मानसिक स्वास्थ्य और मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह सेंटर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप छात्रों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ मेडिटेशन और चेतनपूर्ण जीवन (Conscious Living) की प्रैक्टिस से जोड़ने का प्रयास करेगा। सेंटर में शांत वातावरण में मेडिटेशन, ऑडियो-विजुअल सुविधाओं से युक्त चर्चा सत्र, संबंधित पुस्तकें और संसाधन तथा मानसिक स्वास्थ्य पर शोध की सुविधा उपलब्ध होगी।

संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ऑडिटोरियम में “बाहर से स्विच ऑफ करें और अंदर से स्विच ऑन करें” विषय पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण माहौल में मेडिटेशन छात्रों को बाहरी distractions से दूर हटकर अपनी आंतरिक शक्ति से जुड़ने में मदद करेगा। उन्होंने इस पहल को टेक्नोलॉजी शिक्षा और आध्यात्मिक विकास के सुंदर संगम के रूप में बताया।

DTU के वाइस चांसलर प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि उच्च दबाव वाले शैक्षणिक वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। इस सेंटर से छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ को मन को शांत करने और तरोताजा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने संत राजिंदर सिंह जी महाराज और दर्शन एजुकेशन फाउंडेशन (DEF) का आभार व्यक्त किया।

प्रो. टी. विजया कुमार ने बताया कि यह सेंटर छात्रों को मन की शांति, चेतना के विस्तार और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। सेंटर विज्ञान, आध्यात्मिकता और भारतीय ज्ञान प्रणाली को जोड़ते हुए शोध को भी बढ़ावा देगा।

साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी (SOS) के बारे में:

गौरतलब है कि यह एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है जो मेडिटेशन के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित है। संत राजिंदर सिंह जी महाराज इसके प्रमुख हैं। SOS विश्व भर में 50 से अधिक देशों में 3500 से ज्यादा मेडिटेशन केंद्रों के माध्यम से मुफ्त ध्यान कक्षाएं और कल्याण कार्यक्रम चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *