दावा – “केंद्र ने पूरी ताकत झोंक दी, फिर भी TMC बंगाल में सरकार बनाएगी”: CM ममता बनर्जी

CRPF-चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए, 1984 से चुनाव लड़ रही हूँ, आजतक ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा”

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान खत्म होने के बाद अब दलों के अपनी-अपनी जीत के दावे शुरू हो चुके हैं. जहां बीजेपी कह रही है कि भारी बहुमत से जीत के साथ वह पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने वाली है वहीं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि टीएमसी बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें हासिल कर सत्ता में वापसी कर रही है. हालांकि किसके दावे 4 मई को सही साबित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा.

वीडियो के जरिए ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओँ का मनोबल तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर एक्जिट पोल दिखाए गए. इसके साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।

बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। दो फेज़ में हुए मतदान में 92.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया जिसको लेकर हर कोई हैरान है. मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को हुए सेकेंड फेज के चुनाव के दौरान 77 ईवीएम में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होने 2 मई तक ईवीएम से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान की बात कही है।

वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के परिणाम 4 मई को घोषित किये जाएंगे. अब सभी को 4 मई का इंतज़ार है फिलहाल सभी कैंडिडेट्स की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और हर किसी को इंतज़ार आने वाले परिणामों का.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *