CJI की “कॉकरोच” टिप्पणी के बाद वायरल हुआ था CJP, ब्लॉक्ड अकाउंट के बाद फिर सक्रिय, दूसरा अकाउंट भी हैक

नई दिल्ली – कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से वायरल हुआ अकाउंट ब्लॉक्ड होने के बाद एक बार फिर सक्रिय हो गया है. अकाउंट के फाउंडर अभिषेक दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो में अपने अकाउंट के बंद होने की जानकारी दी थी इसके बाद अगले ही दिन सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच इज़ बैक’ के नाम से फिर से यह मुहीम वायरल होने लगी.
सीजेपी की दूसरी पोस्ट पूरे सिस्टम को और भी ज्यादा चुभने वाली रही जिसमें सीजेपी के फाउंडर ने लिखा – —“क्या सोचा था, हमसे छुटकारा पा लेंगे?” वहीं दूसरी पोस्ट में BJP और Congress के सोशल मीडिया नंबरों पर निशाना साधा गया है. अकाउंट की ओर से दावा किया गया कि उसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के कारण पहले वाला अकाउंट बंद कराया गया था।
फिर से वायरल कॉकरोच जनता पार्टी
वापसी के बाद से ही यह हैंडल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूज़र्स लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अकाउंट की ओर से दावा किया गया कि उसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के कारण पहले वाला अकाउंट बंद कराया गया था। वहीं बड़े दलो के शीर्ष नेताओं ने भी इस वायरल पोस्ट पर अपनी रूचि दिखानी शुरू कर दी है. हालांकि कुछ लोग इसे मीम, व्यंग या प्रसिद्धि पाने का एक जरिया बोल रहे हैं वहीं कुछ कह रहे हैं कि यह सीजेआई की टिप्पणी के बाद जेन ज़ी की प्रतिक्रिया है. दोबार वापसी में कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर अबतक 2 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं.
माता-पिता की चिंता
सीजेपी फाउंडर अभिजीत के माता-पिता बेहद डरे हुए हैं. अभिषेक दीपके के माता-पिता भगवान और अनीता दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर में रहते हैं. गुरूवार एक मराठी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अपनी बात रखी. उनका कहना है कि वे 2 रातों से सोए नहीं हैं, उन्हें डर है कि कहीं उनका बेटा गिरफ्तार न हो जाए. उनके पिता भगवान ने कहा- आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है। चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। उसने खुद भी भारत लौटने पर गिफ्तार होने का डर जाहिर किया है। अभिजीत की मां ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहे और नौकरी पाने पर ध्यान दे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, CJI सूर्यकांत ने 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा। 16 मई को उन्होंने सफाई दी और कहा- मैंने युवाओं की आलोचना नहीं की, बल्कि उनकी बात की जो फर्जी-नकली डिग्री के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर 16 मई को सुबह 11.33 बजे अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का प्लेटफॉर्म बनाया। इसके फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 2 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स से ज्यादा हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 90 लाख और कांग्रेस के 1.34 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
फॉलोअर्स की बाढ़
21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहली पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक इसके X पर 1.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। अभिजीत ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।