पोखरण से डिजिटल इंडिया तक भारत की छलांग को सराहा , AI और सेमीकंडक्टर पर सरकार का बड़ा फोकस

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ शुभकामनाएं नहीं दीं, बल्कि भारत के भविष्य का टेक्नोलॉजी रोडमैप भी सामने रखा। इस बार उनका संदेश पारंपरिक बधाई संदेश से अलग रहा क्योंकि उन्होंने सीधे उन सेक्टर्स पर फोकस किया जो आने वाले वर्षों में भारत की वैश्विक ताकत तय करेंगे।
1. पोखरण की याद, आत्मनिर्भर भारत का संदेश
PM मोदी ने 11 मई 1998 के पोखरण-2 न्यूक्लियर टेस्ट को याद करते हुए कहा कि यह दिन भारत की वैज्ञानिक ताकत और रणनीतिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने वैज्ञानिकों को देश की असली ताकत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण ने दुनिया को यह संदेश दिया था कि भारत अपनी सुरक्षा और वैज्ञानिक क्षमताओं को लेकर पूरी तरह सक्षम है।
2. AI सेक्टर पर बड़ा जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि Artificial Intelligence भारत के भविष्य की दिशा तय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उन वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मान देने का दिन है जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए तकनीकी विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि तकनीक का निर्माता भी बन रहा है। साथ ही उन्होने AI सेक्टर पर जोर दिया.
3. स्पेस टेक्नोलॉजी बनी नई पहचान
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान और गगनयान मिशन भारत को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आज का भारत आधुनिकता में दुनिया में अलग मुकाम हासिल कर रहा है.
4. रक्षा तकनीक पर फोकस
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेश (DRDO) के योगदान को सराहते हुए PM ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के आयातक से निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन, अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा तकनीक और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार काम कर रहे हैं।
5. सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंडिया मिशन
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर निर्माण, 5G नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश कर रहा है। उनका लक्ष्य भारत को टेक्नोलॉजी हब बनाना है।
6. युवाओं के लिए खास संदेश
PM मोदी ने युवाओं से कहा कि वे नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर को देश की नई ताकत बताया। इस बार PM का संदेश सिर्फ इतिहास याद करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि AI, स्पेस, रक्षा और डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए भारत को सुपरपावर बनाने के विजन पर केंद्रित रहा।