श्रीनगर में ‘शक्ति संवाद’ का दूसरा दिन सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण पर गहन मंथन

National Commission for Women के संयोजन में हुआ कार्यक्रम, हेल्पलाइन-उज्ज्वला योजना पर भी चर्चा

लखीमपुर खीरी/श्रीनगर: श्रीनगर में आयोजित “शक्ति संवाद” कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। यह कार्यक्रम National Commission for Women के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।

लखिमपुर खीरी।महिला सशक्तिकरण और नीति-निर्माण के क्षेत्र में संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से National Commission for Women द्वारा श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित “शक्ति संवाद” कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विचार-विमर्श का क्रम जारी रहा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर के राज्य महिला आयोगों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं सदस्य सचिव भाग ले रहे हैं।

आज के सत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar जी तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष Babita Singh जी की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने भी चर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिला सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण, नीतिगत सुधार और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में नारी कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों, अब तक की उपलब्धियों तथा वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर और सार्थक मंथन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा प्रभावी नीतियों के क्रियान्वयन के लिए ठोस रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाएं—जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर योजना, महिला हेल्पलाइन तथा उज्ज्वला योजना—के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। साथ ही National Commission for Women एवं राज्य महिला आयोगों की भूमिका को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया, ताकि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जनजागरूकता को और मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *