सरकार पर सस्पेंस खत्म! विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ , टीवीके को वीसीके ने भी दिया समर्थन

तमिलनाडु : एक्टिंग से राजनीति में आए विजय की पार्टी टीवीके के लिए सरकार बनाना काफी टेढ़ा हो गया है. शानदार प्रदर्शन कर 108 सीटों पर जीत हासिल करने वाले टीवीके की सरकार पर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि टीवीके चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाला एकमात्र दल है इसके बावजूद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया है जबकि थलापति वजय तीन बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होने विजय से पहले समर्थन पत्र लाने के लिए कहा है.

टीवीके को 10 से 12 विधायकों का समर्थन चाहिए और इसके लिए अन्य दलों से बातचीत चल रही है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहले ही समर्थन देने का एलान कर चुकी है. इसके अलावा सीपीआई और सीपीआई(एम) ने भी समर्थन देने की बात कही है लेकिन वीसीके यानी विदुथलाली चिरूथईगल कटाची ने अभी भी अपने पत्ते नहीं खोलें हैं जिसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. फिलहाला टीवीके पास 117 का समर्थन है लेकिन अभी भी वह बहुमत से दूर है.

आपको बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति अबतक डीएमके और एआईएडीएमके के इर्द गिर्द ही घूमती रही है लेकिन टीवीके पारंपरिक राजनीति को बड़ा झटका देते हुए 108 सीटें हासिल कर जनता की सोच को उजागर कर दिया है कि जनता अब नए और युवा चेहरों को देखना चाहती है जो उनके और उनकी पीढ़ी को नई दिशा दे सके.

हालांकि विजय को यह समझना होगा कि एक्टिंग में राजनीति करते रहे हैं लेकिन उन्हें जल्द से जल्द राजनीति में एक्टिंग भी हासिल करनी होगी ताकि वह जनता के हीरो के साथ राजनीतिक गलियारों में भी अपनी अलग पहचान बना सकें. फिलहाल जनता ने उनपर अपना भरोसा जताया है तो फिर राज्यपाल को भरोसा क्यों नहीं है यह सवाल जरूर खड़ा होता है.

सबकी निगाहें वीसीके की तरफ टिकी थीं वीसीके के समर्थन देने के साथ ही अब विजय के मुख्यमंत्री बनने और सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *