सरकार की 2 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम क्या है, कैसे काम करेगी और किन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा

भारत सरकार ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता—खासतौर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव—को देखते हुए ₹2 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम लाने की तैयारी की है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब तेल की कीमतों, सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दबाव बढ़ रहा है। हम आसान भाषा में समझेंगे कि यह स्कीम क्या है, कैसे काम करेगी और आम कारोबारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक किसे इसका फायदा मिलेगा।

क्रेडिट गारंटी स्कीम क्या होती है?

क्रेडिट गारंटी स्कीम एक ऐसा सिस्टम है जिसमें सरकार बैंकों को यह भरोसा देती है कि अगर कोई उधार लेने वाला कर्ज नहीं चुका पाता, तो नुकसान का एक हिस्सा सरकार उठाएगी. इस मतलब अब बैंक बिना डर के लोन दे सकते हैं, छोटे और नए बिज़नेस को बढ़ाने के लिए आसानी से फंडिग मिलती है. अर्थव्यवस्था में पैसे की लिक्विडिटी बनी रहती है.

स्कीम का उद्देश क्या है?

 इस ₹2 लाख करोड़ की स्कीम का उद्देश्य कई बड़े लक्ष्यों को हासिल करना है. वैश्विक संकट के असर को कम करना, MSME सेक्टर को मजबूती देना, रोजगार बचाना और नए रोजगार पैदा करना, निवेश और बिजनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना. वहीं इसका फ़ायदा निर्यातकों को भी मिलेगा. मिडिल ईस्ट संकट की वजह से प्रभावित व्यापरियों को राहत मिलेगी. उनके ऑर्डर और पेमेंट में होने वाली देरी से निपटने में मदद मिलेगी.

 स्कीम कैसे काम करेगी?

इस स्कीम के तहत सरल तरीके से काम किया जा सकेगा. इसके अंतर्गत बिज़नेस बैंक से लोने के लिए आवेदन करेगा, बैंक लोन अप्रूव करेगा, सरकार उस लोन का एक हिस्सा गारंटी के रूप में कवर करेगी. किन्ही परिस्थितियों में डिफॉल्ट हेन पर बैंक को नुकसान का कुछ हिस्सा सरकार से मिलेगा जिससे बैंक ज्यादा लोगों को लोन देने के लिए प्रेरित होंगे.

 अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा?

सरकार की ओर जारी इस स्कीम के प्रभाव काफी सकारात्म देखे जा रहे हैं. भविष्य में बैंकों और नया बिज़नेस स्टार्ट करने वाले लोग चाहे वे निर्यातक हों या अपने देश में बिज़नेस करने वाला सभी को इसका फायदा मिल सके इसका ध्यान रखा गया है. बाज़ार में लिक्विडिटी बढ़ेगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार के पर्याप्त अवसर तलाशे जा सकेंगे और सबसे बड़ी बात आर्थिक विकास की रफ्तार बनी रहेगी.

 क्यों ज़रूरी है यह स्कीम?

आज की वैश्विक स्थिति को देखते हुए इस स्कीम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते तेल की कीमतों में उछाल आया है, सप्लाई चेन बाधित हुई है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अनिश्चितता का माहौल है  ऐसे में सरकार का यह कदम अर्थव्यवस्था के लिए “सेफ्टी कुशन” जैसा माना जा रहा है.

हालांकि इस स्कीम के साथ ही कई चुनौतियां भी सामना करना पड़ सकता है हालांकि योजनाओं के फ़ायदे हैं तो कुछ जोखिम भी हैं. जोखिम इस बात का है यदि डिफॉर्ट्स की संख्या ज्यादा हुई तो सरकार पर बित्तीय बोझ बढ़ जाएगा. स्कीम का फायदा सही लोगों तक पहुंच पाता है इस पर नज़र जरूरी होगी वहीं बैंक इस मामले में कितनी पारदर्शिता बनाए रखेंगे इसको लेकर भी चुनौतियां सरकार के सामने रहेंगी. अब सवाल यह है क्या यह सब इतना आसान है? हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ₹2 लाख करोड़ की यह क्रेडिट गारंटी स्कीम भारत की अर्थव्यवस्था को मुश्किल समय में संभालने का एक बड़ा प्रयास है मगर ऐसा तब है जब इसे सही तरीके से लागू किया जाए. अगर यह स्कीम सही तरीके से लागू हो गई, तो यह छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी के लिए राहत का काम कर सकती है।  कुल मिलाकर, यह स्कीम न सिर्फ संकट से उबारने का जरिया है, बल्कि भविष्य की आर्थिक मजबूती की दिशा में भी एक अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *