चुनाव से पहले अपना कुनबा दुरुस्त कर रही सपा, नौशाद बने जिला सचिव

निष्क्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को पदमुक्त करने के निर्देश, तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद: पिछले दिनों हुई मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि जो निष्क्रिय लोग पार्टी की तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहेंगे उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए आज आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने निष्क्रिय पदाधिकारी को हटाकर फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 विस्मिल नगर के सभासद नौशाद अहमद को जिला कमेटी में जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया।

पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया जो भी लोग निष्क्रिय हैं पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्य को पूर्ण नहीं कर रहे हैं अथवा पार्टी संगठन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं अथवा सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच नहीं जा रहे हैं, और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं उन्हें प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। इसी क्रम में माननीय जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने आज यह फेर बदल किया है।
नव मनोनीत जिला सचिव नौशाद अहमद को फूल-माला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की हमें उम्मीद है कि आप पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे और 2027 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, सभासद मुदस्सिर खान, प्रधान देवरामपुर पवन कठेरिया, विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *