देवर ने पैसों के लालच में की भाभी की निर्मम हत्या, बीमा की रकम बनी मौत की वजह

भाई की मौत के बाद पैसों को लेकर था विवाद, 1 माह पहलसड़क हादसे में हुई थी महिला के पति की मौत

बहराइच। मुर्तिहा थाना क्षेत्र में पैसे के लालच में आकर देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. जानकारी के मुताबिक धर्मपुर गांव में देर 32 वर्षीय आरती का उसके देवर दिनेश के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर दिनेश ने आरती पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई.

बीमा के पैसों को लेकर नाराज़ था दिनेश

मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन आरती के पति की करीब एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में उन्हें दुर्घटना बीमा के तहत लगभग पांच लाख रुपये की राशि मिली थी। इसी रकम को लेकर दिनेश का आरती से विवाद हो गया था. घटना की रात भी दिनेश पैसे मांगने के इरादे से घर पहुंचा लेकिन आरती देवी द्वारा मना किए जाने पर वह गुस्से में बेकाबू हो गया और उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

परिजनों का आरोप

मृतका के भाई ओंकार यादव ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद उसकी बहन आरती को बीमा का पैसा मिला था, जिसे लेकर देवर दिनेश की आरती से कहासुनी होती थी। पैसों के लालच में उसने आरती की बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरती देवी के कोई संतान नहीं थी और वह घर में अकेली रहती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *