निशा हत्याकांड को लेकर हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस ने इको गार्डन भेजा, सपा नेताओँ पर हमले को सपा ने बताया साजिश

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर की घटना के विरोध में हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा छात्र सभा और युवा सभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हजरतगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर घटना का विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “बेटियों पर अत्याचार बंद करो” और “दोषियों को सजा दो” जैसे पोस्टर-बैनर लेकर विरोध जताया।

वहीं गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हुए पथराव की घटना के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। सपा मुखिया ने हमले की घटना को सरकार की साजिश करार दिया है. प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है साथ ही POXO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजा की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने ईको गार्डन भेज दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे सत्ता पक्ष साजिश बताते हुए नाराजगी जाहिर की है, जबकि स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले के कटारिया गांव (करंडा थाना क्षेत्र) में 16 वर्षीय किशोरी निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध हत्या (कथित दुष्कर्म के बाद) के इस मामले में तनाव बढ़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल (जिसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सपा विधायक और अन्य नेता शामिल थे) पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने से रोका, जिससे विवाद शुरू हो गया बाद दोनों पक्षों में पथराव और झड़प शुरू हो गई। इस हिंसक घटना में पूर्व मंत्री समेत कई सपा नेता, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद से इस मामले को लेकर तनाव बना हुआ है वहीं इस घटना का राजनीतिकरण भी शुरू हो गया है. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मामले मे उचित कार्रवाई की जाएगी.

FacebookEmailXShare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *