UP BOARD RESULTS 2026: बेटियों का दबदबा कायम!

10वीं में 90.42 प्रतिशत, 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण, कशिश वर्मा, अंशिका वर्मा ने किया टॉप (97.83%)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित जारी कर दिए गए हैं. इस वर्ष 10वीं बोर्ड में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. वहीं, 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

टॉपर्स की सूची में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। बाराबंकी की अदिति ने 97.50% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्पिता, परी वर्मा और झांसी के ऋषभ साहू ने 97.33% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट के परिणामों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां विज्ञान और कला वर्ग के छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बोर्ड प्रशासन के अनुसार इस वर्ष न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है, बल्कि रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और पारदर्शी तरीके से परिणाम जारी करना भी बड़ी उपलब्धि रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी मेधावियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल है, छात्र-छात्राएं मिठाइयां बांटकर अपनी सफलता का उत्सव मना रहे हैं।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष के परिणाम यह दर्शाते हैं कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

बोर्ड ने सफल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं, वहीं अपेक्षित परिणाम न पाने वाले छात्रों को निराश न होकर आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

कैसा रहा है पिछले वर्ष का रिकॉर्ड?

10वीं बोर्ड 2024

कुल छात्र- 25,45,815

सफल छात्र-22,94,122

ओवरऑल पासिंग प्रतिशत- 90.11 प्रतिशत

लड़कों की संख्या- 13,27,024

छात्र पास- 11,49,884

पास प्रतिशत- 88.66 प्रतिशत

लड़कियों की संख्या- 12,18,791

छात्राएं पास-11,44,138

पास प्रतिशत-93.87 प्रतिशत

12वीं बोर्ड

कुल छात्र- 25,98,560

सफल छात्र- 21,08,774

ओवरऑल पासिंग प्रतिशत- 81.15 प्रतिशत

लड़कों की संख्या- 13,87,263

छात्र पास- 10,62,616

पास प्रतिशत- 76.60 

लड़कियों की संख्या- 12, 11,297

छात्राएं पास- 10,46,158

पास प्रतिशत-86.37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *