डेटा संकलन और रिपोर्टिंग के पहलुओं पर हुई चर्चा, प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना

हरदोई। बिलग्राम तहसील क्षेत्र में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बाबा मंशा नाथ स्कूल में किया गया। यह प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिजेश कटियार के साथ तहसीलदार बिलग्राम की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के प्रथम बैच को सफलतापूर्वक पूरा कराया गया, जिसमें प्रगणक (Enumerator) और सुपरवाइजर को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अनूप दीक्षित सहित नीरज गुप्ता, रजनेश कुमार, मुकेश कुमार, मो. आरिफ, अरुण कुमार, महेश, पूजा और पुष्पा समेत कई प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है, ताकि क्षेत्र की सही जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक संकलन किया जा सके।