तिलक वर्मा को होगे इंडिया ए टीम के कप्तान, अफगानिस्तान होगी सीरीज में तीसरी टीम

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रीलंका में खेली जाने वाली सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है. यह त्रिकोणीय सीरीज़ है. इस सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही हैं. सीरीज जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी जिसमें पहला मुकाबला 9 जून को भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच खेला जाएगा. वहीं सीरीज़ का फाइनल मुकाबला 21 जून को होगा.
इस टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. रियान पराग टीम के उपकप्तान हैं. वहीं तूफ़ानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी गई है. श्रीलंका भेजी जाने वाली टीम इंस प्रकार है – तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद ख़ान.