अहरौरा-चकिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

स्कूटी और अपाचे बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया

मिर्जापुर। अहरौरा-चकिया मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खाजगीपुर गांव के पास उस समय हुआ जब एक स्कूटी और अपाचे बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *