महंगाई के खिलाफ सपा छात्रसभा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर पुलिस से झड़प

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर जुटे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। एक बैनर पर लिखा था, “जनता को एक टाइम का खाना खाने को बोल रहे, पीएम मेलोनी को मेलोडी खिला रहे”, जबकि दूसरे पोस्टर पर “पेट्रोल-गैस के बढ़ते दाम, सरकार नाकाम” जैसे नारे लिखे गए थे।

हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बसों में भरकर ईको गार्डन भेज दिया।

प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *