वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस आयुक्त ने किया सहायता केन्द्र का उद्घाटन, अब अपराधियों-संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा

रिपोर्ट: प्रवेश सिंह, ब्यूरो/वाराणसी

वाराणसी जंक्शन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नया पुलिस सहायता केन्द्र शुरू कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस संवेदनशील क्षेत्र में अब पुलिस की निगरानी और भी सख्त होगी। पुलिस सहायता केन्द्र से यात्रियों को तत्काल मदद,महिला सुरक्षा को मजबूती,वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

पुलिस आयुक्त ने साफ कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।सुरक्षा,यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए यह केन्द्र अहम भूमिका निभायेगा।

स्टेशन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर भी पुलिस का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब वाराणसी जंक्शन पर अपराधियों की खैर नहीं,सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस का नया प्रहरी हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *