Kalikaji Rape Case: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी आसिफ पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के Kalikaji स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस रोड के पास आरोपी को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी को उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में शामिल बताए जा रहे उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाने का दावा
दक्षिण-पूर्वी जिला Kalikaji पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगलवार रात अमर कॉलोनी इलाके में आरोपी आसिफ को घेरने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद आसिफ ने टीम पर तीन गोलियां चलाईं।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली आसिफ के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
कालकाजी मंदिर के बाद आस्था कुंज पार्क पहुंची थी किशोरी
दक्षिण-पूर्वी जिला Kalikaji पुलिस के डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:45 बजे नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना पीसीआर को मिली थी। सूचना मिलने के बाद अमर कॉलोनी थाना पुलिस आस्था कुंज पार्क पहुंची, जहां पीड़िता अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिली।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकले और गेट नंबर सात की तरफ से आस्था कुंज पार्क पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद उन्होंने दोनों को धमकाया और किशोरी को उसके दोस्त से अलग कर एक सुनसान स्थान पर ले गए।
चाकू और हथियार दिखाकर वारदात का आरोप
Kalikaji पुलिस के मुताबिक, आरोपी आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर किशोरी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसके दो साथियों ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी और उसके दोस्त को धमकाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एम्स में कराया। वहीं, क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच टीमों ने आस्था कुंज पार्क और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
Kalikaji पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज और अन्य जांच के आधार पर आरोपी आसिफ के बारे में सुराग मिला। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस टीम ने अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस रोड के पास उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ हुई और आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Kalikaji पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी आसिफ से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल बताए जा रहे उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। अमर कॉलोनी थाने में इस मामले में FIR संख्या 354/26 दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में BNS की धारा 70(2), 61(2), 115(2), 351(3) और POCSO Act की धारा 6/17 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस CCTV फुटेज, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। (AMAR BHARTI)
यहां भी पढ़ें-
प. बंगाल: रेजीनगर उपचुनाव में ममता-अभिषेक नें संभाला मोर्चा
Tamilnadu Murder: 25 साल बाद पिता की हत्या का बदला! बेटे ने आरोपी की हत्या की, 12 गिरफ्तार