CM योगी ने 936 युवाओं को सौंपी UP पुलिस दूरसंचार विभाग में नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर खिल उठे चेहरे!

936 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, 2006 के बाद इतने बड़े स्तर पर सीधी भर्ती एक बड़ी उपलब्धि

लखनऊ: मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के चयनित 936 प्रधान परिचालक एवं प्रधान परिचालक (यांत्रिक) अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकांश युवाओं ने इसे अपने परिवार की पहली सरकारी नौकरी बताया और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएम योगी का हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *