Femina Miss India 2026: सौंदर्य और प्रतिभा की अद्भुत झलक, साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया का खिताब

राजनंदिनी पवार फर्स्ट और अद्वैता बनी सेकंड रनरअप, ज़ीनत अमान और जुबिन नौटियाल ने बिखेरी चमक

भुवनेश्वर, ओडिशा: 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में ग्लैमर और फैशन का तड़का देखने को मिला. देशभर से आए प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी. गोवी की साध्वी ने टॉप 3 में जबरदस्त मुकाबले खुद को बनाए

रखा. अंत में चेन्नई की अद्वैता और महाराष्ट्र की राजनंदिनी को शिकस्त देकर उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया. इस प्रतियोगिता में राजनंदिनी फर्स्ट रनरअप और अद्वैता सेंकड रनरअप रहीं.

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हासिल की बड़ी जीत

देश के विभिन्न राज्यों से आईं प्रतिभागियों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा था, लेकिन साध्वी सैल ने हर चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुद को सबसे अलग साबित किया। उनकी प्रस्तुति, व्यक्तित्व और मंच पर आत्मविश्वास ने उन्हें विजेता बनाया।

जीत के बाद भावुक हुईं साध्वी, अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

खिताब जीतने के बाद साध्वी सैल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम गर्व से रोशन करेंगी। अब वे आगामी Miss World 2027 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दर्शकों और फैशन जगत ने दी बधाई

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने साध्वी सैल को उनकी जीत पर बधाई दी। पूरे आयोजन में सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने इस रात को यादगार बना दिया। इस इवेंट में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। ईशान खट्टर, लॉरेन गोटलिब और जुबिन नौटियाल ने स्टेज पर परफॉर्म किया। वहीं वेटरन एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया जीनत अमान, सेलिना जेटली और नेहा धूपिया ने भी ग्लैमर की इस दुनिया में शिरकत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *