भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज आज से, वैभव सूर्यवंशी के पास सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। वैभव सूर्यवंशी के पास तीन छक्के लगाकर T20I में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका है।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें।
अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें।

नई दिल्ली/एक्जपोज इंडिया। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे। इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। हालांकि, टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, इसलिए वैभव को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं, यह टीम संयोजन पर निर्भर करेगा।

सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका

अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में मैदान पर उतरते हैं, तो उनके पास भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक रिकॉर्ड पीछे छोड़ने का मौका होगा। सूर्यवंशी ने अब तक भारत के लिए छह T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। इन छह मैचों में वैभव ने 14 छक्के लगाए हैं। दूसरी तरफ सहवाग ने भारत के लिए 19 T20 इंटरनेशनल मैचों में 16 छक्के लगाए थे। ऐसे में तीन छक्के लगाते ही वैभव T20 इंटरनेशनल में छक्कों के मामले में सहवाग से आगे निकल जाएंगे।

घरेलू मैदान पर पहली T20I सीरीज

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक भारत के लिए अपना कोई T20 इंटरनेशनल मुकाबला घरेलू मैदान पर नहीं खेला है। उनके सभी छह T20I मुकाबले विदेशी जमीन पर हुए हैं। नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज उनके लिए घरेलू दर्शकों के सामने खुद को साबित करने का बड़ा मौका हो सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट के प्लेइंग-11 चयन पर निर्भर करेगा।

IPL 2026 में जमकर बरसे थे वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पूरे सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.3 रहा। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। खास बात यह रही कि वैभव ने IPL 2026 में 72 छक्के लगाए और सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। उनका यह प्रदर्शन भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले उनकी फॉर्म को लेकर उम्मीदें बढ़ाता है।

सिर्फ 40 T20 में 148 छक्के

वैभव के टी20 करियर के आंकड़े भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की तस्वीर दिखाते हैं। अब तक 40 T20 मैचों में वह 148 छक्के लगा चुके हैं।वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अपने पूरे T20 करियर में 159 मैच खेलते हुए 147 छक्के लगाए थे। इस लिहाज से वैभव पहले ही कुल T20 क्रिकेट में छक्कों के मामले में सहवाग से आगे निकल चुके हैं। सहवाग ने अपने T20 करियर में 4061 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 147.83 रहा।

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I छक्के किसके नाम?

भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उनके नाम 205 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव 179 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बल्लेबाजT20I मैचछक्के
रोहित शर्मा159205
सूर्यकुमार यादव113179
हार्दिक पांड्या138126
विराट कोहली125124
अभिषेक शर्मा56104
केएल राहुल7299
संजू सैमसन6686

वैभव अभी इस सूची में काफी पीछे हैं, लेकिन उनकी उम्र और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आने वाले वर्षों में वह इस सूची में तेजी से ऊपर जा सकते हैं।

कब होंगे भारत-अफगानिस्तान के मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों T20 इंटरनेशनल मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे। पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। इसके बाद भारतीय टीम एशियाई खेल 2026 के लिए जापान रवाना होगी, जहां टीम अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी। वैभव सूर्यवंशी पर क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी है। (amar bharti)

यहां भी पढ़ें-

वंदे मातरम विवाद पर उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस को जवाब, बोले- कानून पूरे देश पर लागू, क्या कश्मीरियों को जेल भेजना चाहती है कांग्रेस?

Barrier-Free-Tolling-2027: मार्च 2027 तक बैरियर-फ्री टोलिंग लागू होने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *