पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA सांसदों की बड़ी बैठक, NEET-2026 पेपर लीक बिल पर समर्थन की अपील

पीएम मोदी की मौजूदगी में संसद भवन परिसर में आयोजित एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक।

Prime Minister Narendra Modi addressing the NDA parliamentary party during the Mangal Milan meeting in Parliament.
संसद के मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी में एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित हुई।

नई दिल्ली/अमर भारती। संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को संसद भवन परिसर में पीएम मोदी की मौजूदगी में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

‘मंगल मिलन’ नाम से आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के सांसदों ने हिस्सा लिया। यह बैठक ऐसे समय हुई जब संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू होने की तैयारी है।

बैठक की एक और खास बात यह रही कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारत की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCPI) में शामिल हुए सांसदों ने भी पहली बार इसमें हिस्सा लिया।

पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई अहम चर्चा

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (Free Trade Agreements – FTAs), आर्थिक विकास, कृषि और संसद के मौजूदा विधायी एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

संसद में मंगलवार को प्रस्तावित पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 को लेकर भी सांसदों के बीच चर्चा हुई और इसके समर्थन का आह्वान किया गया।

सयोनी घोष ने बताया बैठक को ‘ज्ञानवर्धक’

एनसीपीआई सांसद सयोनी घोष ने बैठक के बाद कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित यह सत्र बेहद ज्ञानवर्धक और जानकारीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि बैठक में मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर विस्तार से चर्चा हुई और सरकार की आर्थिक नीतियों की जानकारी साझा की गई।

उन्होंने इसे सकारात्मक चर्चा बताते हुए कहा कि सांसदों को देशहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर उपयोगी जानकारी मिली।

सयोनी घोष ने सार्वजनिक परीक्षा (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 के समर्थन की भी अपील की और कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

पहली बार ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए NCPI सांसद

एनसीपीआई सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि पहली बार उनकी पार्टी के 20 सांसदों को एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने देश की आर्थिक प्रगति, मुक्त व्यापार समझौतों, किसानों से जुड़े विषयों और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

काकोली घोष दस्तीदार के अनुसार, सरकार की ओर से साझा किए गए आंकड़े और जानकारी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच इन विषयों को बेहतर ढंग से समझाने में मदद करेंगे।

पेपर लीक बिल पर भी रही विशेष चर्चा

बैठक ऐसे समय हुई जब संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा प्रस्तावित है। पीएम मोदी का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई कर सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास बहाल करना है।

एनडीए सांसदों ने इस विधेयक को परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके समर्थन की अपील की।

संसद में आज रह सकती है अहम बहस

एनडीए की यह बैठक संसद में होने वाली चर्चा से पहले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में पीएम मोदी ने विधायी एजेंडे, विपक्ष की रणनीति और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार किया गया।

अब सभी की नजर लोकसभा में होने वाली बहस पर है, जहां सरकार और विपक्ष सार्वजनिक परीक्षा सुधार, पेपर लीक रोकने के उपाय और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपना-अपना पक्ष रखेंगे। (Amar Bharti)

यहां भी पढ़ें-

Parliament Monsoon Session: NEET पेपर लीक बिल पर आज चर्चा के आसार, एक सप्ताह बाद खत्म हो सकता है संसद का गतिरोध

भारत vs श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, 8 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने का चैलेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *