Tupudana Rape Case: सड़क पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, दुष्कर्म के बाद 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ

महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका, घटनास्थल से अंतर्वस्त्र और 1 कंडोम पैकेट बरामद

रांची के तुपुदाना क्षेत्र में महिला हत्या मामले की जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम
रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला का शव मिलने के बाद जांच शुरू, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को वाहन से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 3संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने सड़क पर देखा महिला का शव

जानकारी के अनुसार, सिरी गांव के पास जंगल से सटी सड़क पर रविवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। गांव का एक व्यक्ति अपने परिजनों को अस्पताल ले जा रहा था, तभी उसकी नजर सड़क के बीचों-बीच पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत गांव लौटकर अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई।NCRB

सूचना मिलते ही तुपुदाना पुलिस, हटिया डीएसपी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और तकनीकी जांच दल मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म मामले में जांच शुरू की।

हत्या के बाद सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश?

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शव सड़क के बीचों-बीच रखा गया था और उस पर किसी भारी वाहन के गुजरने के स्पष्ट निशान मिले हैं। आशंका है दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद सबूतों को मिटाने की कोशिक की गई हो।

शव का चेहरा, कमर और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए। जांच अधिकारियों का मानना है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को सड़क पर रखकर किसी वाहन से कुचलवाया, ताकि घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके। पुलिस इस घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या के एंगल से जांच रही है।

झाड़ियों में मिले अंतर्वस्त्र और कंडोम पैकेट, दुष्कर्म की आशंका गहराई

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास झाड़ियों से महिला के अंतर्वस्त्र और एक कंडोम पैकेट बरामद किया गया। इन संदिग्ध सबूतों के मिलने के बाद जांच का फोकस दुष्कर्म के एंगल पर भी केंद्रित हो गया है।

हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ यौन अपराध किए जाने के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

हत्या के बाद शव को घसीटकर सड़क तक लाने का दावा

जांच अधिकारियों के अनुसार, महिला की हत्या घटनास्थल से कुछ दूरी पर की गई हो सकती है। पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि शव को लगभग 10 मीटर तक घसीटकर सड़क के बीच लाया गया था।

इसके बाद किसी बड़े वाहन से शव को कुचल दिया गया, जिससे शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

रांची स्थित रिम्स में हुए पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर में कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार शरीर के विभिन्न हिस्सों में कुल 42 स्थानों पर हड्डियां टूटी हुई पाई गई हैं।

फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि डीएनए और अन्य वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कितने लोग शामिल थे और अपराध की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। फिलहाल इस घटना को दुष्कर्म की घटना कहना जल्दबाजी होगा.

3 संदिग्ध युवक हिरासत में, पुलिस को मिले अहम सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से तुपुदाना थाना में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मोबाइल फोन से हुई मृतका की पहचान

तकनीकी जांच के दौरान घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई। वह अपने पति मनोज भुईयां के साथ रांची के अरगोड़ा क्षेत्र में रहती थी और मूल रूप से लातेहार जिले की निवासी थी।

पुलिस के अनुसार मृतका के पति ने पहले ही अरगोड़ा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Jharkhand Crime News: हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

रांची पुलिस इस मामले को हत्या, यौन अपराध और साक्ष्य मिटाने की संभावित साजिश सहित सभी पहलुओं से जांच रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल इस घटना ने रांची सहित पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (amarbharti.com)

यह भी पढ़ें

Qatar Gas Plant Blast: भीषण विस्फोट से दहला कतर! 18 की मौत

चीन ने पहली बार दिखाई DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल की लॉन्चिंग, सामरिक क्षमता पर चर्चा तेजचीन ने पहली बार दिखाई DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल की लॉन्चिंग, सामरिक क्षमता पर चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *