UP Board 12th Result 2026: शाम 4 बजे तक जारी होंगे नतीजे!

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करेगा, 24.79 लाख छात्रों को है इंतजार

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) गुरूवार को यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) और कक्षा 10वीं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 24.79 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर चेक कर सकेंगे। साथ ही DigiLocker ऐप और वेबसाइट (results.digilocker.gov.in) पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी।

पिछले वर्ष इंटरमीडिएट में कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा (लड़कियां 86.37%, लड़के 76.60%)। टॉपर्स की सूची भी आज शाम 4 बजे ही जारी होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *