अजय राय लखनऊ स्थित अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, उनके शरीर में सोडियम की कमी पाई गई थी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आजय राय के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना को लेकर वाराणसी के चेतगंज स्थित सत्ती माता मंदिर में विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। नेताओं ने कहा कि अजय राय लंबे समय से पार्टी और जनता की सेवा में सक्रिय रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा में लौटने की सभी कामना कर रहे हैं।
मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है और उनके स्वस्थ होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम में अजय राय के समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सकारात्मक संदेश दिया।
जय राय की तबीयत बिगड़ने की वजह लो सोडियम लेवल (Hyponatremia) और हाई ब्लड प्रेशर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें Medanta Hospital में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में उनके शरीर में सोडियम की कमी पाई गई और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और लगातार निगरानी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।
ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।