क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

एक्शन, इमोशन, राजनीति, अपराध के खतरनाक गठजोड़ का रोमांच और 90 के दशक का UP याद दिलाएगी सीरीज

मुंबई/लखनऊ। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले सीजन को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स अब दूसरे सीजन को और बड़े स्तर पर लेकर आए हैं। इस बार कहानी में ज्यादा एक्शन, गहरा इमोशन और राजनीति-अपराध के खतरनाक गठजोड़ का रोमांच देखने को मिलेगा। सीरीज में अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक ने किया है, जबकि उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के लिए लखनऊ स्थित हयात रीजेंसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शो की स्टारकास्ट और मेकर्स ने मीडिया और फैंस के बीच ट्रेलर लॉन्च किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नए सीजन की रोमांचक झलक दिखाई गई, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

90 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की कहानी 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस बार अविनाश मिश्रा खुद को ऐसे जाल में फंसा पाते हैं, जहां लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं बल्कि राजनीति और सिस्टम से भी है। बेटे की हत्या के आरोप और टूटते पारिवारिक रिश्तों के बीच अविनाश को ऐसी जंग लड़नी पड़ती है, जो उनके पुलिस कर्तव्यों से कहीं आगे निकल जाती है।

अपराध, राजनीति और भ्रष्ट सिस्टम के बीच संघर्ष

ट्रेलर में अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार के गठजोड़ को बेहद तीखे अंदाज में दिखाया गया है। जैसे-जैसे क्राइम लॉर्ड शेख और देवी हथियारों का नेटवर्क फैलाते हैं, वैसे-वैसे दोस्त और दुश्मन के बीच की सीमाएं धुंधली होने लगती हैं। सिस्टम के भीतर से मिले धोखे, सस्पेंशन और गिरफ्तारी के बाद अविनाश एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा बन जाते हैं, जो उन्हें पूरी तरह तबाह करने की धमकी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *