डीडीयू स्टेशन आरपीएफ पोस्ट की नई प्रभारी होंगी अनीता कुमारी

आरपीएफ निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, विभिन्न मंडलों एवं पोस्टों पर तैनात 19 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिलीं

रिपोर्ट: डीडीयू नगर, संवाददाता।

पूर्व मध्य रेलवे में आरपीएफ निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। मंगलवार को जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार विभिन्न मंडलों एवं पोस्टों पर तैनात 19 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण आदेश के तहत डीडीयू स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत का तबादला सोनपुर मंडल स्थित हाजीपुर कर दिया गया है। हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे का जोन मुख्यालय भी है। वहीं दानापुर मंडल के झाझा में तैनात निरीक्षक अनीता कुमारी को डीडीयू स्टेशन आरपीएफ पोस्ट का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मुगलसराय में स्टोर प्रभारी के रूप में कार्यरत निरीक्षक ब्रजेश कुमार को समस्तीपुर में पैसेंजर सिक्यूरिटी सेल का प्रभारी बनाया गया है। दानापुर मंडल के सिक्यूरिटी कंट्रोल रूम में तैनात निरीक्षक सिंपी कुमारी को मुगलसराय स्टोर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुगलसराय मंडल के डेहरी ऑन सोन में तैनात निरीक्षक राम विलास का स्थानांतरण नबीनगर किया गया है, जबकि नबीनगर में कार्यरत निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा को डेहरी ऑन सोन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सासाराम में तैनात निरीक्षक संजीव कुमार को दानापुर मंडल के हरनौत का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *