दिल्ली में 45°C का कहर! आगामी सप्ताह भीषण गर्मी, 28 को हल्की बारिश की उम्मीद

हीट वेव अलर्ट: उत्तर-मध्य भारत में 43-45°C, सावधानी बरतें, 28 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर: देशभर की विविधता में मौसम भी अपनी हाजिरी लगाता रहता है. कहीं बारिश तो कहीं तपिश से हालात अलग-अलग नज़र आए. आगामी सप्ताल भी दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मी और ही वेव से जूझता नज़र आएगा. 27-28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43-45°C तक पहुंच सकता है, न्यूनतम 26-29°C रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 28 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश, बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उसके बाद तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी और 29 अप्रैल से 2 मई तक अधिकतम 39-42°C के आसपास रहेगा। हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। IMD ने 26-27 अप्रैल के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है, इसलिए दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

बाकी प्रमुख राज्यों/शहरों का हाल: 

उत्तर भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, UP): गर्मी चरम पर, 42-45°C तक तापमान, कुछ जगहों पर हीट वेव। 28 अप्रैल के बाद हल्की राहत संभव।

मध्य भारत (MP, छत्तीसगढ़, विदर्भ): 40-44°C के आसपास गर्मी, हीट वेव की चेतावनी।

पूर्व भारत (कोलकाता, बिहार, झारखंड, ओडिशा): गर्म और उमस भरा मौसम, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

दक्षिण भारत (मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद): अपेक्षाकृत बेहतर, 32-38°C के बीच, मुंबई में उमस ज्यादा, कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव।

पहाड़ी इलाके (हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू): पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी और ठंडी हवाएं।

फिलहाल उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में अस्थायी राहत (बारिश/बादल) मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *