पुलिस पर महिला कार्यकर्ता के पेट पर लात मारने का आरोप, PM के ‘सोना न खरीदने’ वाले बयान पर नाराज़गी

लखनऊ। विधानसभा के सामने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. भारी संख्या में पहुंची कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया. पुलिस के बैरिकेंटिंग लगाने के बाद सपा महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर के बाहर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. महिलाएं ज़मीन पर लेटकर बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगीं.
महिलाओं ने प्रधानमंत्री के एक साल तक सोना नहीं खरीदने वाले बयान को लेकर यह प्रदर्शन किया. विरोध और नारेबाज़ी का दौर काफी देर तक चलता रहा।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. महिलाओं के हाथ में पोस्टर, बैनर और तख्तियां थीं जिन पर महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाली सरकार नहीं चाहिए जैसे स्लोगन लिखे हुए
पुलिस ने जबरन हटाया
थे। प्रदर्शन के बीच पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को जबरन हटाना शुरू किया। कई महिला कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए पुलिस वाहनों तक ले जाया गया और बाद में उन्हें ईको गार्डन भेज दिया गया।
इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके पेट में लात मारी, उनके साथ बदसलूकी की. फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोना न खरीदने वाला बयान वापस लें पीएम
प्रदर्शन में शामिल महिला सभा की प्रदेश सचिव संजना पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सोना खरीदने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। संजना पटेल ने कहा कि सोना न खरीदने की अपील करना सीधे तौर पर महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने से रोकने जैसा है। सरकार आम जनता को सोना न खरीदने और मंगलसूत्र न पहनने की सलाह दे रही है, जो पूरी तरह से सरकार की असफल सोच को दिखाता है।