अयोध्या में घेराबंदी कर तीसरे आरोपी को पकड़ा , UP-बिहार से पकड़े गए तीनों आरोपी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सुवेन्दु अधिकारी भले ही सीएम बन गए हों लेकिन उनके पीए की हत्या के राज़ से अभीतक पर्दा नहीं उठ पाया है और अभी भी इस पर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.
जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी. कोलकाता पुलिस ने अयोध्या में घेराबंदी कर तीसरे आरोपी बलिया निवासी ठाकुर राज सिंह को पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। जल्द ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अपना आधिकारिक बयान जारी कर सकती है.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस ने इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए पेमेंट किया. पेमेंट करने बाद ही इनकी लोकेशन ट्रैक की जा सकी. बंगाल सीआईडी की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई को मयंक राज मिश्र और विक्सी मौर्य को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान पकड़े दोनों आरोपियों ने ठाकुर राज सिंह का नाम लिया था जिसके बाद ठाकुर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया. सोमवार सुबह मध्यग्राम पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इन तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.
6 मई को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कोलकाता के उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में स्थित दोहरिया में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रनाथ ड्राइवर के बगल वाली अगली सीट पर बैठे थे। हमलावरों ने रथ की कार का काफी दूर तक पीछा किया, गाड़ी को रोका, खिड़की के शीशे ऊपर होने के बावजूद दूसरी तरफ से उन्हें गोली मार दी और और मौके से फरार हो गए। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीनों से पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द ही अपना आधिकारिक बयान जारी कर सकती है.