मुस्कान शर्मा हत्याकांड: आरोपी आकिब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, POCSO केस में जा चुका है जेल

मुस्कान शर्मा हत्याकांड: आरोपी आकिब का नशे की लत और नशामुक्ति केंद्र का रिकॉर्ड

मुस्कान शर्मा हत्याकांड के आरोपी आकिब उर्फ इमरान की गिरफ्तारी
मॉडल मुस्कान शर्मा की हत्या के आरोपी आकिब उर्फ इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली/अमर भारती। दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड महावीर नगर में मॉडल मुस्कान शर्मा की हत्या के आरोपी आकिब उर्फ इमरान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

वर्ष 2018 में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसका हाथ तोड़ने के मामले में उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था।

मुस्कान शर्मा हत्याकांड हुई जांच में अब कई तथ्य सामने आने लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद भी उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। वर्ष 2021 में एक व्यक्ति पर पत्थर की सिल्ली से कथित जानलेवा हमला करने के मामले में भी वह जेल गया था। दोनों मामले फिलहाल अदालत में विचाराधीन बताए जा रहे हैं और आरोपी जमानत पर बाहर था।

मुस्कान ने भी की थी परेशान करने की शिकायत

मुस्कान शर्मा हत्याकांड में पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुस्कान शर्मा ने 18 जुलाई को आकिब द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रहे व्यक्ति को जिम में नौकरी कैसे मिली। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि नौकरी देने से पहले आरोपी का पुलिस सत्यापन कराया गया था या नहीं। पुलिस जिम मालिक से भी इस संबंध में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

नशे की लत और नशामुक्ति केंद्र का रिकॉर्ड

मुस्कान शर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी हिरात में है। पुलिस के अनुसार, आकिब को नशे की लत थी और उसे इलाज के लिए नशामुक्ति केंद्र भेजा गया था। वहां कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद उसे 30 जुलाई को केंद्र से छोड़ दिया गया था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के बाद फरार रहने के दौरान आकिब को किसने पनाह दी।

इसके अलावा पुलिस मुस्कान शर्मा हत्याकांड में यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल हुई देसी पिस्टल कहां से आई। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन की जांच के जरिए संभावित मददगारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

दूसरे युवक से चैट देखकर भड़का था आरोपी?

मुस्कान शर्मा हत्याकांड मामले में प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्या की वजह को आरोपी का कथित सनकीपन और अत्यधिक गुस्सा मान रही है। वारदात के बाद फरार होते समय आकिब मुस्कान का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बाद में उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मुस्कान शर्मा हत्याकांड में मोबाइल की जांच में दोनों के बीच हुई बातचीत के अलावा मुस्कान की एक अन्य युवक से चैट भी सामने आई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात के समय आकिब ने मुस्कान का मोबाइल चेक किया और दूसरे युवक से उसकी बातचीत देख ली।

इसके बाद वह कथित तौर पर आगबबूला हो गया। पुलिस के मुताबिक, जब मुस्कान ने उसे घर से बाहर जाने के लिए कहा तो उसने आपा खो दिया। आरोप है कि आकिब ने मुस्कान को बिस्तर पर पटक दिया और उसके पेट व सीने पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुस्कान शर्मा हत्याकांड की वारदात के बाद फरार हुए आकिब को पश्चिमी जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, राजौरी गार्डन स्थित नाला रोड के पास खुद को घिरा देखकर आकिब ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सात राउंड गोली चलाईं।

पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग में तीन गोलियां आकिब के दोनों पैरों में लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। अब जांच का फोकस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, मुस्कान की पूर्व शिकायत, जिम में उसकी नियुक्ति, फरारी के दौरान उसे पनाह देने वालों और हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तक पहुंचने पर है। (Amar Bharti)

एक नज़र इन पर भी डालें

संसद का विशेष सत्र: रिजिजू के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल

21 वर्षीय मॉडल मुस्कान मर्डर केस का राज़?

One thought on “मुस्कान शर्मा हत्याकांड: आरोपी आकिब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, POCSO केस में जा चुका है जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *