सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने दी 400 करोड़ की विकास परियोजनाएं

करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक

एकता नगर विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने सरदार पटेल जयंती पर एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की।

डिजिटल डेस्क, एक्सपोज इण्डिया। PM नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की जयंती के इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और कई परियोजनाएं देश को समर्पित कीं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी ने सरदार पटेल को किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरदार पटेल को याद करते हुए लिखा, ‘अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन और IRCTC होटल शामिल हैं।

इसके अलावा रेनफॉरेस्ट, यूनिटी ट्रेल और इको ट्रेल जैसी परियोजनाएं भी इस विकास योजना का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

गोरा-भंडारा रोड से लेकर कैक्टस गार्डन तक विकास कार्य

सरदार पटेल की जयंती पर लॉन्च की गई इन परियोजनाओं में गोरा-भंडारा रोड का विकास, इंटीग्रेटेड जीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और खलवानी इको-टूरिज्म का विकास शामिल है। कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन के एकीकृत विकास की योजना भी इसमें शामिल है।

प्रधानमंत्री ने एकता नगर में रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया।

बनासकांठा में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

एकता नगर के कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बनासकांठा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री ने किसानों को विकसित भारत का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसान कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है।

कृषि बजट पांच गुना से अधिक होने का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि को करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बताया।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।

सरदार पटेल जयंती पर विकास परियोजनाओं की सौगात

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। वहीं, बनासकांठा में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त और कृषि क्षेत्र से जुड़े उनके बयानों ने भी इस दौरे को प्रमुखता दी। पीएम मोदी के इन कार्यों के चलते देश को और नई परियोजनाएं मिल गईं।

देश को स्वच्छ भारत से लेकर वंदे भारत, नमो भारत, हाईवे और अनगिनत परिजनाओं के चलते ही आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री दुनियाभर के लिए एक मिसाल बने हुए हैं। हालांकि वर्तमान में उनके सामने कई राजनीतिक चुनौतियां एक के बाद एक मौजूद हैं। देखना होगा आने वाले समय में वह इन चुनौतियों का सामना कैसे कर पाते हैं। (Amar Bharti)

एक नज़र इन पर भी डालें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रतीकात्मक जन-महाभियोग

नोएडा में एंबुलेंस के लिए ऑपरेशन फास्ट शुरू, 24 घंटे मिलेगी ट्रैफिक सहायता

One thought on “सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर PM मोदी ने दी 400 करोड़ की विकास परियोजनाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *