PM मोदी का दो दिवसीय सिक्किम दौरा, राज्यहुड की 50वीं वर्षगांठ पर ₹4000 करोड़ की दी विकास सौगात!

सड़क, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर जोर, सिक्किम का विकास महत्वपूर्ण:PM

गंगटोक: सिक्किम के गंगटोक पहुंचे प्रधानमंत्री राज्य गठन की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए. सिक्किम के लोगों में पीएम मोदी को देखकर काफी उत्साह नज़र आया। भारी संख्या में लोग उनके रोड शो में शामिल हुए। 28 अप्रैल को उन्होने गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया। इस बाद वह स्वर्ण जयंती मैत्री पार्क पहुंचे।

पालजोर स्टेडियम में आयोजित हुए सिक्किम की 50वीं राज्यहुड वर्षगांठ के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होने 4000 करोड़ से अधिक विभिन्न परिजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में सड़क, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। दौरे के दौरान पीएम मोदी ने गंगटोक में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेली। उन्होंने युवाओं के साथ बातचीत की और खेल तथा अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। सिक्किम के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सिक्किम को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के विकास में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरे से सिक्किम में पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *