प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार बने चयन समिति के नए सदस्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति का नया सदस्य बनाया गया है। टीम इंडिया को लेकर सलेक्टर्स के नए सदस्यों के ऊपर सबकी नजर टिकी थी।
अब सबकी नज़र इस समिति के द्वारा किए जाने वाले प्रयासों पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस समिति के प्रयासों से टीम इंडिया एक बार फिर अपनी पुरानी लय पकड़ती नज़र आएगी। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगा क्योंकि कुछ समय तो इस समिति के सदस्यों की केमेस्ट्री खिलाड़ियों की कैमिस्ट्री मैच खाने में समय लगेगा ही।
प्रज्ञान ओझा को मिली चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी
प्रज्ञान ओझा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के नए अध्यक्ष होंगे। दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की वरिष्ठता के आधार पर मिली है।
चयन समिति में यह बदलाव अजीत अगरकर के कार्यकाल के बाद हुआ है। बीसीसीआई ने अगरकर के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में भारतीय टीम की उपलब्धियों का उल्लेख किया। हालांकि अगर और गौतम गंभीर को लेकर काफी गर्मागर्मी भी क्रिकेट फैन्स में देखने को मिली। अब नज़र समिति के नए सदस्यों पर टिकी है।
रमेश पोवार बने चयन समिति के नए सदस्य
पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की।

दी गई जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद दोनों ने रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की।
रमेश पोवार का अंतरराष्ट्रीय करियर और कोचिंग अनुभव
रमेश पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में काम किया।
वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई और गुजरात की टीमों को भी कोचिंग दी है। वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
महिला टीम के कोच रहते हुए पोवार के कार्यकाल में भारत ने एशिया कप का खिताब जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक हासिल किया।
अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं 3 ICC ट्रॉफियां
बीसीसीआई ने पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के योगदान की सराहना की है। उन्होंने जुलाई 2023 में चयन समिति के अध्यक्ष का पद संभाला था।
बोर्ड के मुताबिक, अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफियां और 2 एशिया कप खिताब जीते। इसके अलावा, भारत ने लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
भारतीय पुरुष चयन समिति के सदस्य
नई चयन समिति में पांच सदस्य शामिल हैं:
- प्रज्ञान ओझा — चेयरमैन
- शिव सुंदर दास — सदस्य
- आरपी सिंह — सदस्य
- अजय रात्रा — सदस्य
- रमेश पोवार — सदस्य

भारतीय क्रिकेट चयन समिति में बदलाव
प्रज्ञान ओझा को चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी मिलने और रमेश पोवार के समिति में शामिल होने से पुरुष चयन समिति का नया स्वरूप सामने आया है। बीसीसीआई ने इसके साथ ही अजीत अगरकर के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया है। (Amr Bharti)
एक नजर इन पर भी डालें
पाकुड़ में राशन दुकान लूटकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के बाद अब न्यू नोएडा की बारी, 84 गांवों में बदलेगी विकास की तस्वीर