सोशल मीडिया और पॉप-कल्चर में वायरल मोमेंट, हल्के-फुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में बना है टीज़र

मुंबई। रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने उनके बहुप्रतीक्षित एंटरटेनमेंट डेब्यू की पहली झलक जारी कर दी है। टीज़र लॉन्च होते ही फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह और चर्चा का माहौल बन गया है।
टीजर में दिखाया गया है कि रोहित शर्मा के चारों ओर फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी है और सभी उनसे उनकी मशहूर लाइन “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” दोहराने की गुज़ारिश कर रहे हैं। यह वही लाइन है, जिसने मैदान पर एक सहज टिप्पणी के रूप में जन्म लेकर सोशल मीडिया और पॉप-कल्चर में वायरल मोमेंट का रूप ले लिया था।
टीज़र में इस डायलॉग को लेकर फैन्स की दीवानगी को हल्के-फुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया गया है। इस दौरान रोहित शर्मा मुस्कुराते हुए कहते हैं, “दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?”
ह्यूमर और करिश्मे से भरपूर होगा शो
ह्यूमर, करिश्मा और रहस्य से भरपूर यह टीज़र संकेत देता है कि दर्शकों को जल्द ही एक बड़ा एंटरटेनमेंट स्पेक्टेकल देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा अपने खास अंदाज़, बुद्धिमानी और सहज व्यक्तित्व के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे।
जल्द प्रसारित होगा शो
दर्शक जल्द ही सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और SonyLIV पर इस खास शो का आनंद ले सकेंगे। फिलहाल शो से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता को जरूर बढ़ा दिया है।