होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को मारी गोली, आरोपी हिरासत में

घटना में एक आरोपी वैभव गिरफ्तार, पूछताछ जारी, ‘महाराज’ नाम को लेकर आरोपियों ने जताई थी नाराज़गी

लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में शनिवार रात भाजपा नेता पर फायरिंग से दहशत फैल गई. टिकैतराय तालाब के पास बुद्धेश्वऱ व्यापार मेंडल से जुड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. युवक का नाम वैभव बताया जा रहा है. हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी साफ नहीं हो सकता है. पुलिस अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक चेतन तिवारी अपने नाम के आगे महाराज शब्द लिखते थे जिसको लेकर कुछ लोग नाराज़ बताए जा रहे थे. चेतन इसी नाम से अपनी होर्डिंग भी लगवा रहे थे. इसी दौरान विवाद बढ़ा और घटना सामने आई.

सूचना मिलते ही बाजारखाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अन्य रिसोर्स से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *