भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में उतरे विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भटनी में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर चर्चा, नागरिकों से संवाद कर सुने सुझाव

भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में उतरे विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भटनी में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में उतरे विधायक सुरेन्द्र चौरसिया

भटनी, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण” अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने शनिवार को भटनी नगर पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर और दुकान-दुकान पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

विकास यात्रा से कराया अवगत

जनसंपर्क यात्रा नगर के 116 नंबर ढाले से प्रारंभ होकर विकास चौक, मुख्य बाजार, गांधी चौक, रामलीला मैदान सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। विधायक ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प के बारे में विस्तार से बताया।

मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर चर्चा

विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दी।

नागरिकों से संवाद कर सुने सुझाव

अभियान के दौरान विधायक ने सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक और प्रचार सामग्री भी वितरित की। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी राय और सुझाव सुने। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभियान में मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति, दीपक वर्मा, अजय गुप्ता, अभय तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ गांधीजी, आशीष पासवान, अशोक गुप्ता उर्फ भोला, अजय तिवारी तथा मीडिया प्रभारी शेषनाथ कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

अभियान के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। पूरे दिन नगर में इस जनसंपर्क अभियान को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें

क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, जनता की समस्याएं सुनीं

Triple Murder: वडोदरा में सनसनीखेज मामला: 24 घंटे में दो दोस्तों की मौत, बिहार में तीसरे की आत्महत्या से बढ़ा रहस्य?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *