दिल्ली के Mukherjee Nagar में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से कथित छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के Mukherjee Nagar इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से कथित छेड़छाड़, अभद्रता और एक छात्रा को कार में खींचने की कोशिश के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ कर मुख्य आरोपी नमन चौधरी समेत अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर तलाश

पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के बाद दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
Mukherjee Nagar पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात अभिमन्यू के गुरुग्राम में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने वहां कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया। वहीं अभिनव को लक्ष्मी नगर से पकड़ा गया।
भलस्वा डेरी से सफारी बरामद
Mukherjee Nagar जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई सफारी एसयूवी को भलस्वा डेरी इलाके की एक पार्किंग से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कार को पार्किंग में छोड़कर फरार हो गए थे।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, छात्राओं ने मामले में नमन चौधरी का नाम लिया है। पुलिस के अनुसार, वह करावल नगर का रहने वाला और कानून का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
टी-शर्ट को लेकर की गई थी टिप्पणी
Mukherjee Nagar पीड़िता के अनुसार, एसयूवी में सवार एक आरोपी ने शुरुआत में उसकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की थी। छात्रा ने बताया कि उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखा हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने उसकी टी-शर्ट की तारीफ करते हुए बातचीत शुरू की और इसके बाद कथित तौर पर अभद्रता की। पुलिस पूरे मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। (amar bharti)
यहां भी पढ़ें-
ट्रंप ने शी चिनफिंग को दिखाया White House का साउथ लॉन, व्यापार और तकनीक पर चर्चा
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘वोट चोरी’ से कानून चोरी, फिर संस्था चोरी